फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kasauli School DPS Modern beat the school 2-1

Solan News: कसौली स्कूल ने डीपीएस मॉर्डन स्कूल को 2-1 से हराया

Thu, 16 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 16 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kasauli School DPS Modern
beat the school 2-1
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा  में सीबीएसई की अंडर-19 छात्रा नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता के
अंडर-19 नेशनल वाॅलीबाल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

देश से करीब 36 टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग
कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (किप्स) में सीबीएसई की अंडर-19 छात्रा राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश से सीबीएसई स्कूल की करीब 36 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन पहला मुकाबला किप्स स्कूल और डीपीएस मॉडर्न स्कूल कतर के बीच हुआ। रोमांचकारी मैच में किप्स स्कूल ने डीपीएस मॉडर्न स्कूल कतर को 2-1 से पराजित किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन कर ध्वजारोहण करके किया। इसके बाद 36 टीमों ने मार्चपास्ट किया। इस मौके पर स्कूल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीबीएसई (स्पोर्ट्स) के सेवानिवृत डायरेक्टर पुष्कर वोहरा ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद और उपप्रधानाचार्य पूनम ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed