फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Festive fervor for Hartalika Teej and Ganesh Chaturthi; crowds throng the markets.

Solan News: हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड़

Tue, 15 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 15 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Festive fervor for Hartalika Teej and Ganesh Chaturthi; crowds throng the markets.
तीज के मौके पर सोलन शहर के अप्पर बाजार में चूड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
लोअर, अपर व चौक बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची महिलाएं
विज्ञापन

चूड़ियों और मेंहदी की दुकानों पर दिनभर लगी रही लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के बाजारों में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के मौके पर रौनक रही। लोअर बाजार, अपर बाजार, मालरोड समेत प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। खासकर महिलाओं में तीज को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान महिलाओं ने चूड़ियों और मेहंदी की खरीद की। साथ ही महिलाओं ने हाथों में मेहंदी भी लगवाई।
हरतालिका तीज के लिए महिलाओं ने हरे और लाल वस्त्र खरीदे। बहुत सी महिलाएं बाजार में लाल और हरे रंगों के कपड़े पहन कर खरीदारी करने पहुंची। कुछ नेपाली मूल की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पोशाकों में खरीदारी की। चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। अलग-अलग रंगों और डिजाइनों की चूड़ियों ने महिलाओं को खूब आकर्षित किया। इस दौरान महिलाओं ने स्टोन वर्क चूड़ी, मल्टीकलर चूड़ी, कड़ा स्टाइल चूड़ी, मोतियों वाली चूड़ियों की खूब खरीदारी की। वहीं बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, कंगन की दुकानों पर भी खरीदारों की आवाजाही रही। तीज के मौके पर महिलाओं में मेहंदी लगवाने का क्रेज भी रहा। चौक बाजार में बैठे मेहंदी आर्टिस्ट के पास महिलाओं की लंबी कतारें लगी रही। महिलाओं और युवतियों ने अपनी पसंद के डिजाइन बनवाए।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने आई चंबाघाट निवासी किरन और रीनू ने बताया कि हरतालिका तीज को लेकर खरीदारी कर रही है। हरतालिका तीज का निर्जला उपवास किया है। यह उपवास पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। वहीं चौक बाजार स्थित चूड़ियों की विक्रेता कीर्ति ने बताया कि त्योहार को लेकर महिलाएं उत्साहित है। सुबह से बहुत सी महिलाएं चूड़ियों समेत अन्य शृंगार का सामान खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान की प्रतिमा की फेरी निकाली। इससे पूरे बाजार परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़े। बाजार में आए खरीदार रुक-रुककर फेरी में शामिल हुए और गणेश भगवान के दर्शन किए। फेरी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed