Solan: कसौली और चायल पर्यटकों से गुलजार, होटलों में रही 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 12:16 PM IST
सार
पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही होटल भी पैक रहे। कसौली के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। जबकि चायल के होटल 55 फीसदी तक पैक रहे। वहीं वाहनों की भी आवाजाही अधिक हो गई है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ ही हिमाचल में पर्यटक भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र कसौली में चहल कदमी करते पर्यटक। संवाद
- फोटो : SOLAN