फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kargil Day across the district but remembered the martyrs

Solan News: जिलेभर में कारगिल दिवस पर शहीदों को किया याद

Fri, 26 Jul 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kargil Day across the district

but remembered the martyrs
सोलन के ठोडो ग्राउंड में कारगिल विजय दिवस मैराथन दौरान प्रतिभागी। संवाद
सोलन में एनसीसी कैडेट्स ने लिया विशेष मैराथन में भाग
विज्ञापन

लोगों को दिलवाई देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान एक गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन कैडेट्स ने विशेष मैराथन आयोजित की। इसे टू-जेकलाई सोलन की ओर से करवाया गया। मैराथन की शुरुआत मेजर यश विवेक की ओर से झंडी दिखाकर की गई। कैडेट्स ने ठोडो ग्राउंड से आर्मी एरिया तक दौड़ लगाई, जो उनके साहस और धैर्य का प्रतीक थी।
इसके बाद पुष्पांजलि समारोह हुआ, जिसमें कैडेट्स ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। वहीं, कैडेट्स को सैम बहादुर फिल्म भी दिखाई गई। यह भारतीय सेना के जनरल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। वहीं, उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम बसंल ने 25वीं वर्षगांठ पर कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम को याद करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को पूरे विश्व में अपनी बहादुरी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना जाता है। इस दौरान लोगों को देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा के लिए शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा, संयुक्त आयुक्त प्रियंका चंद्रा, पुलिस उपाधीक्षक सोलन अनिल धौल्टा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
शहीदों को किया नमन
सोलन। भूतपूर्व सैनिक संघ सायरी ममलीग, जुब्बड़हट्टी कुफ्टू जाठिया में शहीदों को नमन किया गया। पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना प्रकट की गई। सैनिक संघ अध्यक्ष सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल ने कहा कि कारगिल युद्ध से प्रभावित परिवारों की संगठन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। 28 जुलाई को लीग की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पंचायत धमून के सभागार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
वीर नारियों को किया सम्मानित
सुबाथू(सोलन)। कारगिल दिवस पर 14 जीटीसी सुबाथू के खुखरी सिनेमा हॉल में भारतीय सेना का कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय की झलकियां दिखाई गईं। इसके बाद युद्ध में वीरगति पाने वाले शहीदों की 11 वीर नारियों सहित कारगिल युद्ध में शामिल रहने वाले दो वीर भूतपूर्व सैनिकों को ब्रिगेडयर पीपी सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय सेना के गौरव को बढ़ाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की वीर नारियों को 14 जीटीसी की ओर से सम्मान देते हुए कारगिल दिवस पर पहुंचने पर आभार जताया। संवाद


इनसेट
बच्चों को दी जाए युद्धों की जानकारी
धर्मपुर(सोलन)। आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रितंभरा घई ने की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति कविता और गीत सुनाए। प्रधानाचार्य घई ने स्कूली बच्चों से कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के बारे में सवाल पूछे। इन सवालों के बच्चों ने बखूबी उत्तर दिए। अध्यापकों को आदेश दिए कि बच्चों को विभिन्न युद्धों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए। इस अवसर पर रवि शर्मा, राकेश कुमार, सुर्यामेन गुरंग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सोलन के ठोडो ग्राउंड में कारगिल विजय दिवस मैराथन दौरान प्रतिभागी। संवाद

सोलन के ठोडो ग्राउंड में कारगिल विजय दिवस मैराथन दौरान प्रतिभागी। संवाद

सोलन के ठोडो ग्राउंड में कारगिल विजय दिवस मैराथन दौरान प्रतिभागी। संवाद

सोलन के ठोडो ग्राउंड में कारगिल विजय दिवस मैराथन दौरान प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed