Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lakshya broke the pot, and Roshan won the wrestling title at the Brijeshwar Fair.

Solan News: बृजेश्वर मेले में लक्ष्य ने फोड़ी मटकी, रोशन ने जीती माली

Mon, 09 Nov 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lakshya broke the pot, and Roshan won the wrestling title at the Brijeshwar Fair.
दून के भावगुड़ी में दंगल प्रतियोगिता में पहलवान दाव पेंच दिखाते हुए-स्रोत-ग्रामीण।
भावगुड़ी में वार्षिक बृजेश्वर मेले का आयोजन
विज्ञापन

निशानेबाजी में प्रवीण कुमार ने पाया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। विकास खंड पट्टा के तहत बृजेश्वर देवस्थल भावगुड़ी में वार्षिक बृजेश्वर मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय लोगों ने कुलदेवता बृजेश्वर के मंदिर में शीश नवाया और क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।
समाजसेवी संजीव ठाकुर ने बताया कि मेले के दौरान मटका फोड़, रस्साकशी, निशानेबाजी और कुश्ती प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में लक्ष्य ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रस्साकशी में निश्चल और उनकी टीम विजेता रही। बंदूक से निशाना लगाने की प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार कौंडल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। मेले का मुख्य आकर्षण माली रही। इसमें कालका के रोशन और खेड़ा के सोनू के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। रोशन ने सोनू को पटखनी देकर माली अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बीडीसी पट्टा महलोग के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मटका फोड़ और रस्साकशी के विजेताओं को 500-500 रुपये तथा निशानेबाजी के विजेता को 2100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। माली के विजेता पहलवान रोशन को 3100 रुपये की नकद राशि दी गई।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान तरुण कुमार, सचिव डॉ. हेतराम शर्मा, रंजीत, ताराचंद, मां अंबिका मंदिर समिति के अध्यक्ष बलबीर मेहता, लेखराम, नरेश चंद मेहता, दलीप सिंह, छांगा राम और भगवान दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed