{"_id":"66e19a9cf1d99afcf707a20a","slug":"kandaghat-won-in-football-and-kasauli-won-in-hockey-solan-news-c-176-1-ssml1042-128362-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फुटबॉल में कंडाघाट और हॉकी में कसौली जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फुटबॉल में कंडाघाट और हॉकी में कसौली जीता
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल में हो रही अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता
दूसरे दिन खेले गए कई प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में जिला स्तरीय छात्रा अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान में खूब पसीना बहाया। दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए।
बॉस्केटबाल के फाइनल मुकाबले में सेंटमैरी स्कूल कसौली विजेता और सीसे स्कूल गनोल उपविजेता रहे। फुटबॉल में कंडाघाट स्कूल विजेता और कंडा स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में कसौली विजेता और कंडाघाट स्कूल टीम उपविजेता रही। इसी तरह कुराश प्रतियोगिता में सोलन विजेता और देवठी उपविजेता रहा। जबकि जूडो प्रतियोगिता में सोलन विजेता और कंडा व पट्टा महलोग संयुक्त रूप से उपविजेता रही। ताइक्वांड़ो में धर्मपुर विजेता और वीआरपीएस बद्दी उपविजेता रहा। कुश्ती में पट्टा महलोग विजेता और लोदी माजरा उपविजेता रहा।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. सुनील पाल की अध्यक्षता में करवाई गईं। उन्होंने कहा कि मुझे छात्रा खिलाडिय़ों को देखकर अच्छा लग रहा है कि लड़कियां खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में 45 स्कूलों की 750 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इसमें बॉस्केटबाल, हैंडबाल, फुटबाल, जूडो, ताईक्वांडो, कुश्ती, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग व सास्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता का समापन 12 सितंबर को होगा।