फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kandaghat school team became football champion

Solan News: कंडाघाट स्कूल टीम बनी फुटबॉल की चैंपियन

Sat, 27 Sep 2025 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:16 PM IST
सार

कुनिहार में हुई जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कंडाघाट स्कूल की टीम ने दस साल बाद खिताब जीता। टीम के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन हुआ। विजयी टीम का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

विस्तार

कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कुनिहार में आयोजित बॉयज जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में कुल सात टीमें शामिल हुईं। कंडाघाट की टीम ने अपने सभी लीग मैच जीते। क्वार्टर फाइनल टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुबाथू को 3-0 से हराया। इसमें रुद्रांश मेहता ने दो और अजय कश्यप ने एक गोल किया। सेमीफाइनल में इस टीम ने फ्लोरेंस स्कूल सुबाथू को 1-0 से हराया। विजयी गोल अजय कश्यप ने किया। फाइनल में मेजबान वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के साथ मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। इसमें टीम के सागर ने गोल किया। पेनल्टी शूटआउट में कंडाघाट ने चार गोल और कुनिहार तीन गोल किए। इस जीत के साथ कंडाघाट दस साल बाद जिला का चैंपियन बना। स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इनमें मोहित, करण, सूरज, अजय कश्यप और सागर शामिल हैं। स्कूल पहुंचने पर विजयी टीम का प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान देविंद्र ठाकुर व अन्य सदस्यों, सभी अध्यापकों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान टीम के कोच विशाल सिंह ठाकुर और सेवानिवृत्त एनआईएस कोच सुंदर ठाकुर भी मौजजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed