{"_id":"67c981ac243904e081071333","slug":"kandaghat-police-recovered-120-bottles-of-illegal-liquor-from-a-car-solan-news-c-176-1-ssml1040-139102-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट पुलिस ने कार से बरामद की 120 बोतलें अवैध खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट पुलिस ने कार से बरामद की 120 बोतलें अवैध खराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट पुलिस ने एक कार से 120 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर थाने में बुलाया है। वहीं कार को जब्त कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कंडाघाट की पुलिस टीम जब गश्त पर थी तो उन्हें सूचना मिली कि साधुपुल की तरफ से एक कार में भारी मात्रा में शराब की पेटियां लोड करके ले जाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त कार को रोककर चेक करके उसमें से देसी शराब की 10 पेटियां (कुल 120 बोतलें) की बरामद की। उपरोक्त गाड़ी का चालक जिसका नाम राकेश कुमार निवासी कंडाघाट है, वह शराब का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी को नोटिस देकर थाने में बुलाया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।