फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalka-Shimla NH again closed for 6:30 hours

कालका-शिमला एनएच फिर रहा 6:30 घंटे तक बंद

Sat, 12 Aug 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 12 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kalka-Shimla NH again closed for 6:30 hours
कंडाघाट के समीप कालका-​शिमला नेशनल हाईवे पांच पर भूस्खलन हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
चक्कीमोड के पास सुबह 4:00 बजे आया पहाड़ से मलबा
विज्ञापन

10:30 बजे मशक्कत के बाद वाहनों के लिए एनएच हुआ बहाल
एनएच पर करीब तीन किलोमीटर तक लगी रही वाहनों की कतारें
कुमारहट्टी और कंडाघाट में भी कई घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे
वन वे ट्रैफिक करने से भी रूक-रूक कर चलते रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर शनिवार सुबह भूस्खलन होने से करीब 6:30 घंटे हाईवे बंद रहा। चक्कीमोड़ के पास मलबा आने से सुबह 4:00 बजे एनएच बंद हो गया। फोरलेन निर्माण कंपनी ने मलबा हटाने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे दोबारा वाहनों के लिए बहाल कर दिया। अगस्त में ही एनएच बंद होने की तीसरी घटना है।
वहीं हाईवे बंद होने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की करीब तीन से चार किलोमीटर तक लंबी-लंबी कतारें लग गई। वाहन चालक सड़क के खुलने का इंतजार वाहनों में बैठकर करते रहे। हालांकि कुछ वाहन चालक डायवर्ट किए गए रूटों पर निकल गए। मगर तंग होने के कारण उन रूटों पर भी लंबा जाम लगा रहा। वहीं एनएच खुलने के बाद भी यातायात को बीच-बीच में वन वे कर दिया गया। ऐसे में रुक-रुक कर वाहनों को छोड़ा गया। इस दौरान परवाणू से चक्कीमोड क्रॉस करने में ही एक घंटे का समय लग रहा था।
विज्ञापन

गौर रहे कि कालका शिमला नेशनल हाईवे एनएचएआई और ग्रील कंपनी के लिए आफत बन गई है। बारिश के दौरान यह लगातार बंद हो रहा है। जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो रहा है। बारिश के मौसम में पहाड पर फंसी हुई मिट्टी व पत्थर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हाईवे अवरुद्ध हो रहा है। इससे वाहन चालक भी खतरे के साये में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कुमारहट्टी, कंडाघाट में भी हुआ एनएच बाधित
कालका-शिमला एनएच जगह-जगह पर बाधित हो रहा है। जहां शनिवार सुबह कुमारहट्टी के समीप पट्टा मोड़ में भी करीब एक घंटे तक मलबा आने से एनएच बाधित रहा। वहीं दोपहर 2:40 बजे कंडाघाट के समीप भी एनएच बंद हो गया। इससे करीब तीन किलोमीटर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 3:15 बजे इसे बहाल कर दिया गया।

इनसेट
वैकल्पिक मार्गों में भी लंबा जाम
भले ही प्रशासन ने नेशनल हाईवे के विकल्प दे दिए हों, मगर इन मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है। सड़क संकरी होने के कारण शनिवार को कसौली- जंगेशू-परवाणू मार्ग पर एक से डेढ़ किलोमीटर तक लंबा जाम रहा। यही हालात परवाणू से कामली-भोजनगर मार्ग पर भी है, जिससे वाहन चालक दिनभर परेशान रहे।


इनसेट
उधर, फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मलबा आने से कालका-शिमला एनएच बंद हो गया था, जिसे 10:30 बजे बहाल कर दिया गया। हाईवे पर जगह-जगह मशीनरी लगाई गई है, जहां पर भी यह बंद हो रहा है, तुरंत इसे बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

कंडाघाट के समीप कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर भूस्खलन हटाती जेसीबी मशीन। संवाद

कंडाघाट के समीप कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर भूस्खलन हटाती जेसीबी मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed