{"_id":"680d1179862961b8f505dd0d","slug":"junior-wing-celebrated-red-day-at-eicher-school-parwanoo-solan-news-c-176-1-ssml1040-142526-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आयशर स्कूल परवाणू में जूनियर विंग ने मनाया रेड डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आयशर स्कूल परवाणू में जूनियर विंग ने मनाया रेड डे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू के जूनियर विंग में रेड डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने लाल रंग की पोशाक पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया। पूरे जूनियर विंग को लाल रंग की विभिन्न सजावटों से सुसज्जित किया गया था। बच्चों ने लाल रंग की वस्तुओं को पहचाना और उनसे जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। इस दिन रंगों की दुनिया में बच्चों को लाल रंग का महत्व समझाया गया। सेब, टमाटर, गुलाब जैसे लाल रंग के फलों और फूलों को दिखाकर शिक्षकों ने उनके ज्ञान को बढ़ाया। बच्चों ने रेड आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में भी भाग लिया, इससे उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिला। इसी दिन अभिभावकों के साथ पीटीएम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति की जानकारी दी गई और शिक्षकों व अभिभावकों के बीच आपसी संवाद स्थापित हुआ। यह दिन बच्चों के लिए सीखने और आनंद लेने का अद्भुत अनुभव रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सिंगी ने सभी शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।