फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Case registered against wife and in-laws for abetment of suicide and criminal intimidation.

Solan News: पत्नी और ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के पास से चार पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दाड़लाघाट तहसील, अर्की, जिला सोलन निवासी भगत राम पनवर ने नालागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पुत्र जितेंद्र कुमार की 13 सितंबर को नालागढ़ में मौत हुई थी। भगत राम ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को वैवाहिक संबंधों के चलते गंभीर मानसिक प्रताड़ना और भावनात्मक दबाव का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू और उसके परिवार के सदस्य जितेंद्र को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, उस पर दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। उनके अनुसार, घटना से पहले मृतक ने चार पन्नों का एक हस्तलिखित नोट छोड़ा था, जिसमें कथित तौर पर प्रताड़ना से संबंधित बातें लिखी गई हैं। यह नोट पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुत्रवधू और उसके परिवार की ओर से उन्हें भी धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू खुद को और उनके पोते को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रही है।

नालागढ़ पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं, सुसाइड नोट और लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed