फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jondice

जिला में पीलिया के 18 मामले फिर आए सामने

Tue, 02 Feb 2016 07:48 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, सोलन
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 02 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
jondice

जिला के परवाणू और सोलन अस्पताल में पीलिया के 18 नए मामले सामने आए हैं। सोलन में मंगलवार को 15 और परवाणू में तीन मामले पॉजिटिव निकले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दरोच से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन में पीलिया बीमारी से संबंधित कुल 66 परीक्षण किए गए। इनमें से 15 मामले सकारात्मक पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीलिया के मरीजों को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में दूषित जल से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पेयजल को 20 मिनट उबालने के बाद ही सेवन करें। उन्होंने कहा कि जिले में दूषित जल से फैलने वाले संक्रामक रोगों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पानी शुद्ध करने की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पीलिया होने की संभावना पर सबसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में एलएफटी परीक्षण करवाएं। यह परीक्षण नि:शुल्क किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed