फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   JBT teachers to teach pre-primary classes only

जेबीटी शिक्षक ही पढ़ाएंगे प्री-प्राइमरी कक्षाएं

Thu, 07 Apr 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के लिए नए अध्यापकों की तैनाती नहीं होने तक जेबीटी शिक्षक ही पढ़ाएंगे। संबंधित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। डाइट में जेबीटी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।
छोटी कक्षाओं के बच्चों को खेल-खेल में और रोचक तरीके से पढ़ाने के टिप्स दिए जा रहे हैं। जिले के 264 स्कूलों में प्री-प्राइमरी चल रही है। अब 107 नए स्कूलों को जोड़ने की कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्री-प्राइमरी कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों का बुनियादी स्तर मजबूत करना है। हालांकि अभी तक इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अब वैकल्पिक तौर पर जेबीटी शिक्षकों को पढ़ाने का जिम्मा देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेबीटी शिक्षकों को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। एनसीईआरटी प्री-प्राइमरी के लिए पाठन सामग्री मुहैया करवा रही है। अध्यापकों को मोबाइल के जरिये भी विषय भेजे जा रहे हैं। जिले में 1164 बच्चों ने प्री-प्राइमरी स्कूलों में प्रवेश लिया है।

उधर, डाइट सोलन प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा चंद्र मोहन ने बताया कि प्री-प्राइमरी स्कूलों में जेबीटी शिक्षक ही बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छोटे बच्चों की पढ़ाई रोचक और आसान बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed