{"_id":"628a704f0c533a2fea322dff","slug":"jbt-teacher-alongwith-teaching-providing-stationery-to-students-in-kunihar-s-bokra-school-solan-news-sml4096470171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पढ़ाने के साथ बच्चों को दे रहे मुफ्त ट्यूशन, पदोन्नति भी ठुकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पढ़ाने के साथ बच्चों को दे रहे मुफ्त ट्यूशन, पदोन्नति भी ठुकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षक दिनेश कुमार स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ उन्हें मुफ्त ट्यूशन भी दे रहे हैं। अपनी सेवाओं के साथ-साथ वह पढ़ाई के लिए बच्चों को शिक्षण सामग्री भी मुहैया करवा रहे हैं। विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, स्लेट समेत अन्य आवश्यक सामग्री भी निशुल्क दे रहे हैं। इससे अभिभावकों पर छात्रों की शिक्षण सामग्री का बोझ कम हुआ है।
दिनेश कुमार 2017 से प्राथमिक पाठशाला बोकरा में बतौर जेबीटी अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। इनका उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पढ़ें। इसके लिए वह कई बच्चों को अपने साथ स्कूल लेकर आते हैं और छुट्टी के बाद घर लेकर जाते हैं।
दो साल पहले जेबीटी दिनेश कुमार की पदोन्नति होने के बाद दूसरे विद्यालय के लिए स्थानांतरण होना तय था। अपनी पदोन्नति की परवाह किए बिना इसी विद्यालय में सेवाएं देने की ठान ली। कोरोना काल में उन्होंने बच्चों को घर-द्वार जाकर शिक्षा दी।
विज्ञापन
इस अवधि में उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को भी मुहिम में साथ देने का आग्रह किया था। जाडली, बोकरा, बडोर घाटी आदि गांव के बच्चों को वर्षा शालिका में पढ़ाया। इसके चलते इसी वर्ष शिक्षक दिनेश कुमार को डाइट सोलन ने भी नवाजा है।