{"_id":"1be82939ac252b00f841199dadb3c082","slug":"jatt-violation-effected-industry-in-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण से सोलन में यातायात और उद्योग जगत प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण से सोलन में यातायात और उद्योग जगत प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन की भड़की हिंसा को लेकर स्थिति सामान्य न होने तक परवाणू पुलिस ने लोगों को चंडीगढ़ वाया पंचकूला होकर न जाने की सलाह दी है। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि सोलन से आने वाले यात्री वाया चरणियां कालका होकर बद्दी से होते हुए चंडीगढ़ के 15 सेक्टर के रास्ते निकलें। हालांकि जाट आंदोलन समाप्त हो गया है। सोमवार तक स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रह है। लेकिन, प्रदर्शनों से जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र खासा प्रभावित हुआ है। करोड़ों रुपये का कच्चा व तैयार माल फंसा हुआ है। बीबीएन से जाने वाले कई ट्रक कैथल, जींद, हिसार व रोहतक में फंस गए हैं। मंदी की मार झेल रहे उद्योगों का कच्चा व तैयार माल इसी रास्ते से जाता है। लेकिन, ट्रक फंसे होने से पिछले तीन दिनों से माल नहीं पहुंचा है।
स्थिति सामान्य होने का इंतजार
बीबीएनआई के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने बताया कि स्थिति सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता है। हिसार-अंबाला मार्ग पर कम टोल बैरियर होने से ट्रक संचालक इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। लिहाजा कच्चा और तैयार माल फंसा हुआ है। ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने कहा कि अंबाला, रोहतक, कैथल, जींद, हिसार होते हुए मार्ग जयपुर, मनेसर व किशनगढ़ जाता है। लेकिन, यह मार्ग जल्द बहाल होने की उम्मीद है।
डीसीपी ने की लोगों से अपील
डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने कहा कि स्थिति सामान्य न होने तक लोग चंडीगढ़ जाने के लिए वाया चरणिया, बद्दी का रूट इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में लोगों से अपील की जा रही है। हालांकि जाट आरक्षण खत्म होने की सूचना है। लेकिन, लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।