Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   three accused arrested

Solan News: ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन बरामद

Fri, 20 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के कंडा रोड में फ्लैट लेकर चलाया जा रहा था नेटवर्क
विज्ञापन

लोलो 247 प्लेटफॉर्म के माध्यम से गतिविधियों में संलिप्त थे उत्तर प्रदेश और बिहार के आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लोलो247 प्लेटफॉर्म के माध्यम से गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कंडा रोड स्थित एक फ्लैट पर दबिश दी। तलाशी के दौरान साहिल गोयल, विशाल पटेल और अमरजीत प्रजापति को ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल पाया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में लोलो247 प्लेटफॉर्म के संचालन की कार्यप्रणाली सामने आई है। आरोपी विशाल पटेल इस प्लेटफॉर्म के लिए काम करता था। जांच में प्रतीक तिवारी और परवेज खान की भूमिका भी सामने आई है। परवेज खान ने विशाल को फरीदाबाद में प्रशिक्षण के लिए बुलाया था। अक्तूबर 2026 के पहले सप्ताह में विशाल पटेल अपने साथियों साहिल गोयल, अमरजीत प्रजापति और आदर्श रॉय के साथ यहां आया था। ये सभी दिन के समय सट्टेबाजी की गतिविधियों को संचालित करते थे।
विज्ञापन


विशाल पटेल ग्राहकों से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करता था। वह उन्हें गेमिंग लिंक, आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाता था। ग्राहक बैंक खातों या क्यूआर कोड से धनराशि जमा कर स्क्रीनशॉट भेजते थे। स्क्रीनशॉट मिलने पर विशाल ग्राहक की गेमिंग आईडी में बैलेंस क्रेडिट करता था। साहिल गोयल ग्राहकों को धनराशि जमा करने के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध करवाता था। ये क्यूआर कोड अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान साहिल गोयल पुत्र प्रेम कुमार निवासी सिरसा, तहसील व जिला सिरसा, हरियाणा, विशाल पटेल पुत्र शिव पूजन पटेल निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश और अमरजीत प्रजापति पुत्र प्रमोद प्रसाद निवासी गांव बलौर, डाकखाना धाहिवार बल्लौर, तहसील ब्रह्मपुर, जिला बक्सर, बिहार के रूप में हुई है।

इनसेट
ऐसे चलता था नेटवर्क
आरोपियों से बरामद 10 मोबाइल फोन में से सात पर ग्राहकों के व्हाट्सएप संदेश प्राप्त होते थे। इन संदेशों के जवाब में ग्राहकों को पहले से सेव किया गया लिंक भेजा जाता था। इससे ग्राहकों को डेमो आईडी मिलती थी। वेबसाइट चयन पर मास्टर लॉग-इन से यूजर आईडी और पासवर्ड दिए जाते थे। लोलो247'' का प्रचार टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होता था। इच्छुक ग्राहकों से व्हाट्सएप पर आगे की बातचीत कर उन्हें प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाता था।

इनसेट
एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम बरामद 10 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप की डिजिटल जांच कर रही है। जांच में व्हाट्सएप चैट, टेलीग्राम गतिविधियों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और ग्राहकों के विवरण की पड़ताल की जाएगी। विभिन्न क्यूआर कोड से जुड़े बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच हो रही है। इसका उद्देश्य नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त और हस्तांतरित धनराशि का पूरा विवरण सामने लाना है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कुल कितनी धनराशि का लेनदेन हुआ और कितने ग्राहक जुड़े थे। तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed