फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   It is necessary to celebrate fairs on a large scale: Dr. Shandil

मेलों को व्यापक स्तर पर मनाया जाना जरूरी :डॉ. शांडिल

Mon, 27 Nov 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to celebrate fairs on a large scale: Dr. Shandil
ध्यारी गांव से केवीके फार्म के निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण करते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी
जदारी में 20 लाख से बने केवीके फार्म के फील्ड स्टोर का किया लोकार्पण
विज्ञापन

कंडाघाट के जदारी में दो दिसवीय बिजेश्वर देव मेले का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थान पर आयोजित किए जाने वाले मेलों और उत्सवों को आर्थिक दृष्टि से व्यापक स्तर पर मनाया जा आवश्यक है। डॉ. शांडिल विकास खंड कंडाघाट के जदारी के दो दिसवीय बिजेश्वर देव (बागुडी) मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की धरोहर है। मेलों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं जिससे न केवल व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है बल्कि आर्थिकी में भी इजाफा होता है। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व कंडाघाट के जदारी में 20 लाख रुपये से निर्मित केवीके फार्म के फील्ड स्टोर और प्रजनन प्रयोगशाला, ध्यारी गांव से केवीके फार्म तक लगभग 03 लाख रुपये से निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने गांव ध्यारी में पेयजल टैंक मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। महिला मंडल जदारी के भवन की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला समिति को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खंड कांग्रेस के महासचिव मनीष शर्मा, ग्राम पंचायत सिरीनगर की प्रधान राजविंदर कौर, उप प्रधान प्रद्युमन ठाकुर, मेला समिति के प्रधान राजेंद्र ठाकुर, सचिव रमेश ठाकुर, जिप सदस्य लीला देवी, विजय अग्रवाल, कर्नल संजय शांडिल, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर नौणी विवि के उप कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल, अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed