फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   investigation of footpath work

Solan News: 40 सेंटीमीटर घटाई फुटपाथ की चौड़ाई, होगी विभागीय जांच

Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
चंबाघाट-सेंटल्यूक्स फुटपाथ बनना था 120 सेंटीमीटर, बनाया केवल 80 सेंटीमीटर
विज्ञापन

- निगम के आयुक्त की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम गठित
निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को दिया 75 लाख रुपये का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट चंबाघाट-सेंट ल्यूक्स फुटपाथ में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। फुटपाथ निर्माण के समय इसकी चौड़ाई 120 सेंटीमीटर बनाने का टेंडर अलॉट किया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने केवल 80 सेंटीमीटर चौड़ा ही बनाया। इसका खुलासा तब हुआ जब निगम और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने इसका निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। निगम आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।
फुटपाथ का निर्माण इसी साल शुरू हुआ था। शहर में राहगीरों की सुविधा के लिए किया जा रहा था। शहर में यह इस तरह का पहला फुटपाथ है जिसकी लंबाई दो किमी है। बीते दिनों फुटपाथ की चौड़ाई कम होने की बात सामने आई थी। इसके बाद निगम की टीम और लोक निर्माण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से फुटपाथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भी फुटपाथ की चौड़ाई कम पाई गई। निगम की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग से इस संबंध में जवाब मांगा था। फुटपाथ निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से 75 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को दी गई थी।
विज्ञापन

इनसेट
स्वास्थ्य मंत्री का है ड्रीम प्रोजेक्ट
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। यह फुटपाथ सोलन शहर का सबसे लंबा फुटपाथ है, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। इसका निर्माण नगर निगम लोक निर्माण विभाग के जरिये करवा रहा है। इस मार्ग पर लंबे समय तक जमीन की उपलब्धता को लेकर बाधाएं पेश आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्कूली बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच
यह मार्ग शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर कई स्कूल और रिहायशी इलाके हैं। फुटपाथ बनने से सबसे अधिक लाभ स्कूली बच्चों को होगा, जिन्हें ट्रैफिक के बीच सड़क पर चलने के जोखिम से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा सुबह और शाम की सैर के लिए भी लोग इसी मुख्य सड़क का उपयोग करते हैं, उन्हें भी सैर के लिए फुटपाथ की सुविधा मिलेगी। पैदल यात्रियों के लिए अलग ट्रैक बनने से वाहनों की आवाजाही में भी सुगमता आएगी, इससे जाम की स्थिति भी कम होगी।

कोट
चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स स्कूल तक बनने वाले फुटपाथ की विभागीय जांच की जाएगी। इसको लेकर कमेटी गठित की गई है। कमेटी नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में बनाई गई है। निगम की ओर से 75 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को दी गई है। फुटपाथ की चौड़ाई कम आने के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
-सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed