{"_id":"64c1150ac52798534b091454","slug":"interview-for-90-posts-in-iti-solan-on-28-solan-news-c-176-1-ssml1040-4284-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आईटीआई सोलन में 90 पदों के लिए साक्षात्कार 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आईटीआई सोलन में 90 पदों के लिए साक्षात्कार 28 को
Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
कई नामी कंपनियां पहुंचेंगी युवाओं के साक्षात्कार लेने
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की नामी नामी कंपनियाें में 90 पदों को भरने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से विभिन्न ट्रेड के युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें मैसर्स माइक्रो टर्नर में 30 पद, मैसर्ज पीए पीनियन में छह पद, मैसर्स स्वीगी सोलन में 50 पद और मैसर्स शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल में चार पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू 28 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में होगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट व कारपेंटर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में सुबह 10:00 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01792-227242, 70189-18595 और 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।