फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   International Labor Day celebrated across the district

Solan News: जिले भर में मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

Mon, 01 May 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले भर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्कूलों में बच्चों को मजदूर दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर चेस्टर हिल्स के निर्माणाधीन कार्यस्थल पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इसमें लगभग 150 मजदूरों ने भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मुख्य कानूनी सलाहकार अजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से मजदूरों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। श्रम निरीक्षक सोलन एसआर वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मजदूरों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका उद्देश्य मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा व मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। एसआर वर्मा ने कहा कि निर्माण स्थल पर कार्य करते समय मजदूर अपना पूरा ख्याल रखे।
विज्ञापन

हेलमेट, जूते और दस्तानों का कार्य करते समय प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कंपनी मालिकों को आग्रह किया कि सभी मजदूरों का समय-समय पर स्वास्थ्य चेकअप करवाएं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को उनके संवैधानिक अधिकारों व विभिन्न श्रमिक नियमों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर चेस्टर हिल्स कंपनी के व्यवसायी नमित गुप्ता भी उपस्थित रहे। इसके अलावा लॉरेंस स्कूल कर्मचारी यूनियन ने भी मजदूर दिवस मनाया। यूनियन के वरिष्ठ प्रधान रमेश कुमार ने यूनियन कार्यालय मे झंडा लहराया। साथ ही उन्होंने मिठाई बांट कर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
परवाणू (सोलन)। मजदूर दिवस पर सोमवार को नगर परिषद परवाणू में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क, सेनेटाइजर और मच्छर मारने बाली अगरबत्ती बांटी गई। इसके बाद निजी स्कूल के बच्चों व प्रधानाचार्य ने कर्मचारियों को दोपहर का खाना बांटा। नगर परिषद की प्रधान निशा शर्मा ने निजी स्कूल की प्रधानाचार्य का कर्मचारियों को दोपहर का खाना बांटने के लिए आभार किया। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्षा निशा शर्मा, पार्षद ठाकुर दास शर्मा, पार्षद लखविंदर सिंह, मनोनीत पार्षद और परवाणू कांग्रेस इकाई के प्रधान रविंद्र गर्ग, सुखविंद्र सिंह, संजय यादव, कांता कपूर और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा मौजूद रहे। वहीं, परवाणू के नायब तहसीलदार कमल कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे।

एटक ने मनाया मजदूर दिवस
परवाणू (सोलन)। हिमाचल परिवहन निगम परवाणू में एटक ने भी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। इस अवसर पर समस्त कर्मचारी कर्मशाला के गेट पर एकत्रित हुए। जिसमें कर्मशाला, कार्यालय, चालक और परिचालकों ने भाग लिया। साथ ही मजदूर दिवस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कॉमरेड शांडिल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार करोड़ों मजदूरों कर्मचारियों का पैसा पूंजीपतियों को दे रही है। हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन परवाणू शाखा के प्रधान कॉमरेड श्याम दत्त ने इस अवसर पर एटक की राज्य परिषद से आए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। कॉमरेड अशोक कुमार ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि आने वाला समय बहुत ही कठिन है। जिसका मुकाबला करने के लिए हमें हर हालत में हर समय तैयार रहना होगा।

आर्यन पब्लिक स्कूल के राष्ट्रीय स्वयंसेवियों ने मजदूर दिवस मनाया
पंजेहरा(सोलन)। आर्यन पब्लिक स्कूल झिड़ीवाला के राष्ट्रीय स्वयंसेवियों ने मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम में रविंदर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने स्कूल के बच्चों को मजदूर दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजदूर देश की नीव है। हर साल एक मई का दिन मजदूर दिवस या मई दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह चंदेल ने मजदूर दिवस पर सभी कामकाजी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक भजन लाल, बुध राम, केहर सिंह, राजेश कुमार, रीना कुमारी, लक्ष्मी, शशि चंदेल आदि भी उपस्थित रहे।

श्रमिकों को दी शुभकामनाएं दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजन में कंप्यूटर शिक्षिका संतोष शर्मा ने मजदूर दिवस की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि यह दिवस श्रमिकों के प्रति संवेदना, सम्मान, सुरक्षा व सद्भाव पूर्ण व्यवहार के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी श्रमिकों को इस दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महेंद्र कौंडल, नरेंद्र कपिला, संतोष शर्मा, विनोद, नरेंद्र, जेपी मिश्रा, नीलम, राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।

श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की रखी मांग बद्दी (सोलन)। इंटक और एटक के पदाधिकारियों ने मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान सभी ने बद्दी, भुड्ड़ और झाड़माजरी में मजदूरों को मजदूर दिवस की बधाई दी। वहीं कामगार नेताओं ने मजदूरों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही नेताओं ने श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की सरकार से मांग की। इस मौके पर जिला सचिव विजय कुमार, मुकुल कुमार, नरेंद्र कुमार व जितेंद्र उपस्थित रहे।


मजदूर यूनियन ने की बैठक चायल (सोलन)। मजदूर दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में निर्माण मजदूर यूनियन के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता निर्माण मजदूर यूनियन के जिला प्रधान जोगिंद्र धीमान ने की। इस दौरान बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, यूनियन ने श्रमिक विभाग को आदेश देकर तुरंत मनरेगा मजदूरों को मिलने वाले लाभ बहाल किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार से मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed