मित्रता का झूला रहा विशेष आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। इनरव्हील क्लब नालागढ़ की ओर से मित्रता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें क्लब की सदस्यों के अतिरिक्त समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन नालागढ़ के एक निजी होटल में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नृत्य में खूब रंग जमाया। वहीं प्रश्नोत्तरी में भी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे ज्यादा आकर्षण मित्रता का झूला रहा, जिसमें सभी को झुलाया गया। क्लब की अध्यक्षा पंकज वशिष्ठ ने बताया कि समाज में सभी को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सिम्मी शर्मा और सुचित्रा ने किया गया। इस मौके पर रजनी, सुमन, अंजलि, वंदना, पूजा, रीमा, नेहा, नीतू के अतिरिक्त करीब तीन दर्जन महिलाएं उपस्थित रहीं।