फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   injured in quarrel injured in quarrel

Solan News: कटिवाला में भिड़े हरियाणा के दो गुट, आठ लोग घायल

Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए पहले बहस, फिर शुरू हुई मारपीट घायलों में से दो लोग गंभीर घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। कालूझिंडा पंचायत के कटीवाला में हरियाणा राज्य के दो गुटों में मारपीट हुई। डंडों और रोड से एक-दूसरे पर प्रहार हुए। इसमें दोनों गुटों के आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात हरियाणा के पिंजौर कस्बे के इसरनगर के रहने वाले अजमल, जमील, अब्बदुल, विशाल और दूसरे गुट के चमन, सलमान, असलम, सलीम व राज कुमार के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। अजमल, जमीन, अब्बदुल व विशाल गाड़ी में बैठकर पिंजौर से बद्दी की ओर भाग गए। दूसरे गुट ने भी अन्य गाड़ी से इनका पीछा किया। दोनों गुट हिमाचल की सीमा में घुसकर कालूझिंडा पंचायत के कटिवाला में इकट्ठे हो गए। रात को दस बजे के बाद डंडों व रोडों से एक-दूसरे पर प्रहार किए। शोर सुनकर क्षेत्र के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। अजमल, जमील, अब्बलु, विशाल, राज कुमार, असलम, सलमान व चमन घायल हुए हैं। घायलों को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से जमील को पीजीआई व असलम को पंचकूला के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों गुटों में झगड़ा रेहड़ी-फड़ी लगाने को हुआ। क्राॅस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जमील व असलम की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed