फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information given to students regarding voting process

Solan News: मतदान प्रक्रिया से संबंधित विद्यार्थियों को दी जानकारी

Sat, 18 Nov 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
डगशाई स्कूल में चुनावी पाठशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब की ओर से मासिक चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने की। क्लब इंचार्ज अंजना ठाकुर ने बताया कि इस दौरान जमा एक व जमा दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जो युवा 18 साल के हो चुके हैं या जिनका जन्म अक्टूबर 2006 से पहले हुआ है वह अपना वोटर आईडी कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ने वोट और मतदान की महता को समझाते हुए विद्यार्थियों को इसकी संपूर्ण कार्य प्रणाली से अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने गांव एवं परिवारजनों में मतदान करने की महता की जानकारी साझा करने के लिए भी कहा। मतदान प्रक्रिया की एक प्रायोगिक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों में से अनुराधा, माही, मुस्कान, आर्यन, शगुन, शौर्य, मनोज, मोहित, शुभम, उन्नति, दिव्या, राहुल इत्यादि ने मतदान करके संपूर्ण प्रक्रिया को समझा। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सदस्यों में से अश्वनी शर्मा, विकास सकलानी, टीकम राम, निशा, रिमी शर्मा और समेत सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed