फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information about tenants will have to be given in Darlaghat Panchayat

Solan News: दाड़लाघाट पंचायत में देनी होगी किराएदारों की सूचना

Wed, 11 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
पंचायत ने प्रस्ताव किया पास, सार्वजनिक करेंगे सूची
विज्ञापन

पंचायत द्वारा किरायेदारों का सत्यापन किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट ने जिन लोगों ने अपने मकान किराए पर दे रखे हैं, उन्हें इसकी सूचना ग्राम पंचायत को देने का आग्रह किया है। दाड़लाघाट पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने कहा कि अगर कोई मकान मालिक सूचना नहीं देता है तो अवांछित घटना घटने पर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि पंचायत की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में जितने भी मकान मालिकों ने किराएदार रखे हुए हैं, उसकी सूची, नाम और मोबाइल नंबर सहित सत्यापन के लिए एक माह के भीतर पंचायत में जमा करवाएं ताकि पंचायत द्वारा किरायेदारों का सत्यापन किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पंचायत में सार्वजनिक स्थान पर चस्पा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें व्यक्ति का नाम, स्थाई पता, मोबाइल फोन नंबर, परिवार के सदस्यों के नाम व पते, पासपोर्ट साइज फोटो भी इसमें लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed