{"_id":"66c9ce8b2c4f27c37700d10a","slug":"information-about-flower-cultivation-given-to-farmers-solan-news-c-176-1-ssml1040-127313-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किसानों को दी फूलों की खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किसानों को दी फूलों की खेती की जानकारी
Sat, 24 Aug 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल के महोगबाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उद्यान विभाग की हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के तहत आदर्श पुष्प केंद्र महोगबाग चायल में तीसरे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। महोग के प्रगतिशील पुष्प उत्पादक डिंपल वर्मा ने किसानों को अपनी फूलों की खेती के सफर के बारे में बताया। आदर्श पुष्प केंद्र महोग के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार हिमराज ने बताया कि अब तक 60 किसानों को इन शिविरों के माध्यम से फूलों की खेती के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जा चुकी है। इन कार्यक्रमों में नौणी विवि के फ्लोरीकल्चर विभागाध्यक्ष के प्रो. डॉ. सीताराम धीमान व उनकी टीम ने किसानों को फूलों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट के पौध संरक्षण के वैज्ञानिकों और मृदा संरक्षण के वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विषय के बारे में किसानों को जानकारी दी।