फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industries will be connected to the road area, development will take wings

Solan News: सड़क से जुडेंगे औद्योगिक क्षेत्र, लगेंगे विकास के पंख

Sun, 18 Feb 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 18 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
70 करोड़ रुपये से बनेगी शीतलपुर से जगातखाना सड़क
विज्ञापन

बद्दी सड़क सुविधा से जुडेगा मेडिकल डिवाइस पार्क ढेरोवाल
नाहन-कुमारहट्टी एनएच के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किया है। बद्दी-बरोटीवाला और नालागढ़ में इससे विकास के पंख लगेंगे। वहीं निवेशकों और कामगारों को बेहतर सुविधाएं प्रदान होंगी। बजट में क्षेत्र के लिए 70 करोड़ रुपये की लागत से शीतलपुर से जगातखाना तक सड़क बनाने की घोषणा की गई है, जो सड़क के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क ढेरोवाल को बद्दी से जोड़ेगी। इससे उद्योगों को काफी फायदा मिलेगा और आसानी से सामान भी उद्योगों तक पहुंच सकेगा।
वहीं उद्योगों में तैयार माल को ले जाने के लिए भी आसानी हो जाएगी। बीबीएन क्षेत्र के सड़क सुविधा और रेल सुविधा से जुड़ऩे के बाद नये-नये उद्योग भी स्थापित होंगे। वहीं रोजगार के अवसर भी प्रदान हो सकेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अलग से बजट तैयार किया गया है। बजट में बताया गया कि बीबीएन क्षेत्र का प्रदेश के संसाधनों और रोजगार सृजन में बहुत बड़ा योगदान है। जहां पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिरिक्त कार्य करवाने के लिए भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। राज्य सरकार ने बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की योजना बनाई है। इससे सड़क पर कार्य करवाया जाएगा और तीव्र मोड़ आदि को कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन स्क्रैप नीति का मिलेगा फायदा
जिला सोलन को भी वाहन स्क्रैप नीति के अंतर्गत प्रदेश में सेंटर की सुविधा मिलेगी। अभी तक इस प्रकार का सेंटर जिला सोलन में नहीं है। पुराने वाहनों को स्क्रैप में बेचने से अच्छे पैसे भी नहीं मिल रहे हैं। लेकिन सरकारी स्तर पर सेंटर खुलने से अच्छे पैसे मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed