फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industrial Exhibition MACMA 2024 Himachal entrepreneurs observed

Solan News: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2024 का हिमाचल के उद्यमियों ने किया अवलोकन

Sun, 15 Dec 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 15 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
परेड ग्राउंड चंडीगढ़ में सजी आधुनिक मशीनों की उत्कृष्ट प्रदर्शनी
विज्ञापन

एफआईआई और लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने नवाजे एक्जीबिटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। परेड ग्राउंड में चल रही औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो के तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश उद्यमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में 13 से 16 दिसंबर तक इस राष्ट्र स्तरीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी होती है।
जिमसें पूरे भारत की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ को इसका विशेष लाभ मिलता है। जो लोग दिल्ली मुंबई नहीं जा पाते उनके लिए उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी का अवलोकन करने का एक स्वर्णिम अवसर होता है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ व परवाणु से गए उद्यमियों के एक दल ने औद्योगिक एक्सपो का अवलोकन किया और वहां लगे स्टालों को देखा। प्रदर्शनी का उद्देश्य नवीनतम मशीनों की जानकारी उद्यमियों को देना था ताकि वह इससे अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सके।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के राज्याध्यक्ष अशोक कुमार व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर उपस्थित हुए। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने देश के विभिन्न राज्यों से आकर यहां उत्कृष्ट स्टाल लगाने वालों को सम्मानित किया। प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे हिंदुस्तान से मैक्मा 2024 के लिए 250 से ज्यादा उद्योगों ने अपने स्टाल लगाए और अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। तीसरे दिन भी आपस में करोड़ों का व्यापार हुआ। बहुत से लोगों ने अपने कारखानों के लिए मशीनों को बुक किया। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार का भी विशेष सहयोग रहा। प्लास्टिक उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल मलिक, देवेंद्र राणा व फार्मा उद्योग संघ के अखिलेश यादव तथा मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश पंजाब के उद्योग जगत से आह्वान किया वह इस मशीनों पर आधारित मैक्मा एक्सपो 2024 का लाभ उठाएं और अपने अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed