{"_id":"65bf98b1f6722857830eccb7","slug":"increase-in-cold-due-to-rain-possibility-of-snowfall-in-hilly-areas-solan-news-c-176-1-ssml1040-115690-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश से ठंड में इजाफा, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश से ठंड में इजाफा, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
Sun, 04 Feb 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
धुंध के आघोश में सोलन शहर। संवाद
टमाटर-शिमला मिर्च की फसलों के लिए नहीं होगी पानी की कमी
जिले के किसान-बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में हो रही बारिश से एक ओर जहां ठंड में इजाफा हुआ हैं, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में देर रात तक बर्फबारी होने का भी संभावना बन गई है। किसानों की माने तो बारिश से आगामी समय में लगाई जाने वाली टमाटर, शिमला मिर्च की फसलों के लिए पानी की दिक्कत नहीं होगी। वर्तमान समय में लगाई गई मटर, लहसुन की फसलों की गुड़ाई का कार्य किया जाएगा। जबकि कुछ किसान टमाटर की भी तैयारी करेंगे।
जानकारी के अनुसार जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार देर रात से ही मौसम खराब हो गया था। रविवार सुबह से बारिश भी शुरू हो गई थी, जोकि पूरे दिन भर रूक-रूक कर होती रही। वहीं इस दौरान बारिश से ठंड में भी इजाफा हुआ है, जिसके चलते लोग सुबह से ही अपने घरों सहित अन्य क्षेत्रों में आग सेंकते हुए दिखाई दिए।