फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In three accident 3 died and one injured

तीन हादसों में बीटेक के छात्र समेत तीन की मौत, एक घायल

Sat, 14 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 14 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
In three accident 3 died and one injured
हादसा

जिला सोलन में तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में बीटेक के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वाकनाघाट के पास एक अज्ञात वाहन ने निजी विवि से शिमला जा रहे दो युवकों को कुचल डाला। एक युवक ने आईजीएमसी में देर रात दम तोड़ दिया है। दूसरे को गंभीर चोटें पहुंची हैं।

विज्ञापन


बद्दी में एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के पंप में हवा भरते हुए दुर्घटना का शिकारा हुआ। स्टार्ट इंजन में वह पंप से हवा भर रहा था। थाना बरोटीवाला के झाड़माजरी स्थित ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाले हेल्थकेयर उद्योग में एक कामगार की लिफ्ट के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे का शिकार हुआ देवेंद्र एक दिन पहले ही कंपनी में नौकरी पर लगा था। रात के समय वह कंपनी की लिफ्ट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन


हादसा नंबर एक
कंडाघाट (सोलन)। वाकनाघाट के पास बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला है। इस हादसे में निजी विवि के बीटेक के छात्र की आईजीएमसी में मौत हो गई। दूसरा घायल उपचाराधीन है। हादसा शुक्रवार शाम का है। घायलावस्था में दोनों को आईजीएमसी शिमला लाया था। देर शाम सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आईजीएमसी पहुंची। देररात को घायल 22 वर्षीय विद्यार्थी यज्ञदत्त शर्मा निवासी करसोग ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना आईजीएमसी से मिली थी। सूचना थी कि दो युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए लाया है। अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को धीरज कुमार और यज्ञदत शर्मा दाखिल मिले। दोनों ब्यान देने की हालत में नहीं थे। मौके पर मोटरसाइकल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वाहन चालक घटना के बाद से  फरार चल रहा है।

हादसा नंबर दो
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बद्दी के तहत यूपी निवासी एक ट्रैक्टर चालक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा उस दौरान हुआ जब चालक नौबत ट्रैक्टर के पंप को ठीक कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा तथा वह उसके नीचे आ गया। नौबत बद्दी में रहता था और किसी के ट्रैक्टर पर यहां दिहाड़ी पर काम करता था।

शनिवार को हादसे के दौरान ट्रैक्टर उसकी छात्ती से होकर गुजर गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा लिया है।

हादसा नंबर तीन  
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बरोटीवाला के झाड़माजरी स्थित ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाले हेल्थकेयर उद्योग में एक कामगार की लिफ्ट के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे का शिकार देवेंद्र एक दिन पहले ही कंपनी में नौकरी पर लगा था।


देवेंद्र पुत्र जसविंद्र निवासी बदायूं (यूपी) रात को कंपनी की लिफ्ट ठीक करने में जुटा था। डेढ़ बजे कंपनी की लिफ्ट को रिपेयर करने के बाद उसे जांचने के लिए ऊपर-नीचे कर रहा था। इसी दौरान लिफ्ट अनियंत्रित होकर इसके नीचे खड़े देंवेद्र पर आ गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed