फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In case of forest fire, inform immediately on number 101

Solan News: जंगलों में आग लगने पर 101 नंबर पर तुरंत दे सूचना

Thu, 22 May 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
In case of forest fire, inform immediately on number 101
साईं ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल धर्मपुर में विद्या​र्थियों को जागरूक कार्यक्रम के दौरान। स्रोत: संस
डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर और साई ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल आंजी में जन जागरूकता अभियान का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोक चेतना मंच संस्था के सौजन्य से डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर और साई ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल आंजी में जंगलों में लगने वाली आग पर जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। लोक चेतना मंच के प्रोग्राम एसोसिएट दीपक पोखरियाल ने संस्था के कार्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वन बीट बड़ोग के प्रभारी सुमित और रजत कुमार ने जंगलों में लगने वाली आग के कारणों और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फायर सीजन 1 अप्रैल से 30 जून तक होता है। इस दौरान तापमान ज्यादा होने के कारण आग जल्दी भड़क जाती है। अब वन विभाग द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से आगजनी का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। आगजनी की घटनाएं ज्यादातर मानवीय कारणों से होती हैं इसको रोकने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। कहा कि आपदा कोई भी हो आपदा से पहले की तैयारी ज्यादा कामयाब होती है। इसके लिए घर के आस पास और रास्ते, सड़क से सूखा कूड़ा, कचरा हटा दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी आगजनी घटना होती है तो तुरंत वन विभाग या 101 नंबर पर सूचित करें। अंत में परियोजना कार्यालय देहरादून से आए दीपक ने उत्तराखंड में पिछले साल हुई आगजनी की घटनाओं को साझा किया गया। इसमें आग बुझाते हुए वन विभाग के कर्मचारी सहित पांच लोगों की झुलस कर माैत हो गई थी। इस दौरान बीट फॉरेस्ट अधिकारी सीता राम, डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर के प्रधानाचार्य एचपी शर्मा, साई ब्लाइट इंटरनेशनल स्कूल आंजी के प्रबंध निदेशक दीपिन बख्शी, प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, उप प्रधानाचार्य भारती गर्ग, प्रशासनिक अधिकारी सुनील वर्मा व वन मित्र कुमारी सुविधा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed