फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Importance of road safety explained to students and teachers

Solan News: विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा का बताया महत्व

Mon, 09 Feb 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
डॉ. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता, वीडियो/रील/मीम प्रतियोगिता, डॉक्यूमेंट्री शो, मोटर वाहन अधिनियम पर कार्यशाला और जागरूकता रैली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसमें यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और समाज में जागरूकता फैलाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed