फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Illegal mining is rampant in the Androla Khad of Nalagarh.

Solan News: नालागढ़ की अंदरोला खड्ड में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन

Thu, 03 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 03 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining is rampant in the Androla Khad of Nalagarh.
अंदरोला खड्‌ड में लगातार हो रहे खनन से  पुल के साथ होने लगा भूमि कटाव- संवाद
पुल को खतरा, प्रशासन व विभाग बने मूकदर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून सीजन के दौरान सरकार ने खड्डों व नालों में खनन पर रोक लगाई है, लेकिन इसके बावजूद नालागढ़ की अंदरोला खड्ड में दिन-रात कथित तौर पर बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। आरोप है कि खड्ड में जेसीबी मशीनों और टिपर के जरिए लगातार खनन हो रहा है। इतना ही नहीं खनन माफिया ने खड्ड के किनारे स्थित सरकारी भूमि को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रहे खनन के कारण अंदरोला खड्ड पर बने पुल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यदि इसी तरह खड्ड के आसपास से खनन जारी रहा तो पुल की नींव और आसपास की जमीन को नुकसान पहुंच सकता है।
वहीं कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार हो रहे खनन से उनकी फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड्ड में हो रहे कटान के कारण उनकी फैक्ट्री की जमीन भी धीरे-धीरे कटने लगी है। उन्होंने प्रशासन और माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिन-रात जेसीबी और टिपरों की आवाजाही के बावजूद संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कोट
उधर, जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम लगातार अवैध खनन को रोकने के लिए धरपकड़ कर रही है। रात के समय मौके पर जाकर जेसीबी व टिपर को पकड़ कर उनके चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed