{"_id":"6a997b7892ced09143072558","slug":"illegal-liquor-cache-seized-in-sandoli-and-kheda-4-cases-registered-solan-news-c-176-1-ssml1044-178079-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संडोली और खेड़ा में अवैध शराब का जखीरा बरामद, 4 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संडोली और खेड़ा में अवैध शराब का जखीरा बरामद, 4 मामले दर्ज
Fri, 04 Sep 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आगामी जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संडोली और खेड़ा में दबिश देकर भारी मात्रा में देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। मामले में दोषियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत चार अलग-अलग केस दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया गया है।
राजस्व विभाग के उपायुक्त (आबकारी) विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हरीपुर संडोली और खेड़ा क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक आबकारी आयुक्त चंद्रकांत ठाकुर और सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने संडोली स्थित दो मकानों और खेड़ा स्थित एक दुकान पर अचानक छापा मारा। तलाशी के दौरान मौके से 92 लीटर देसी मदिरा, 13.23 बल्क लीटर अंग्रेजी मदिरा और 4.55 बल्क लीटर बीयर बरामद हुई। पुलिस व विभाग ने आबकारी अधिनियम 2011 की धारा-39 के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान बद्दी कार्यालय द्वारा अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक कुल 49 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 679.015 बल्क लीटर देसी, 80.684 बल्क लीटर अंग्रेजी और 29.250 बल्क लीटर बीयर जब्त की गई है। इसके अलावा दोषियों से 5,94,800 रुपये का जुर्माना भी वसूला जा चुका है।
इनसेट
क्यूआर कोड स्कैन कर जांचें शराब असली है या नकली
विभाग ने आम जनता से अपील की है कि शराब केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही खरीदें। शराब वैध है या अवैध, इसकी जांच के लिए आबकारी विभाग की मोबाइल एप का इस्तेमाल करें। प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर बोतल पर लगे होलोग्राम को स्कैन करके शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है। यदि किसी को भी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलती है, तो वे आबकारी विभाग के दूरभाष नंबर 01795-271212 पर सूचना दे सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।