{"_id":"68d7d3d24f206c52ad0f6565","slug":"if-the-electricity-bill-is-not-paid-in-september-the-connection-will-be-disconnected-solan-news-c-176-1-sln1003-153737-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सितंबर में बिजली बिल जमा नहीं करवाया तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सितंबर में बिजली बिल जमा नहीं करवाया तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने दाड़लाघाट क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन) दाड़लाघाट विद्युत उपमंडल ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सितंबर तक के अपने बकाया बिजली बिल शीघ्र जमा करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि बिल समय पर जमा नहीं किए गए तो उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ई. विमल अत्रि ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें अब बिजली बोर्ड का कर्मचारी कागजी बिल उपलब्ध नहीं कराएगा। ऐसे उपभोक्ता अपना बिल मोबाइल फोन पर उपलब्ध एचपीएसईबीएल अनुप्रयोग से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बिजली बिलों का भुगतान उपभोक्ता कई माध्यमों से कर सकते हैं, जिनमें एचपीएसईबीएल मोबाइल अनुप्रयोग, बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट, भीम अनुप्रयोग, गूगल पे, अमेजन पे, पेटीएम, फोन पे जैसे साधन शामिल हैं। अधिक जानकारी अथवा सहायता के लिए उपभोक्ता विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट कार्यालय या दूरभाष संख्या 01796-248327 पर संपर्क साध सकते हैं।