फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC to face heavy loss due to 50 percent occupancy

50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से घाटे में परिवहन निगम

Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना काल में बसों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से परिवहन निगम लगातार घाटे में जा रहा है। आलम यह है कि न तो बसों में सवारियां चढ़ रही हैं और न ही बसों की आय में कोई बढ़ोतरी हुई है। इस कारण सड़कों पर दौड़ाई जा रही बसों से निगम को लाखों का घाटा अधिसूचना जारी होने के बाद हुआ है। जानकारी के अनुसार निगम को अब तक 15 लाख का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

महीने के अंत तक टोटल लॉस होने की संभावना जताई जा रही है। इससे यह आंकड़ा बढ़कर 30 लाख तक पहुंच सकता है जो निगम के लिए एक चुनौती बन सकता है। अभी निगम 84 लोकल रूटों पर बसों को चला रहा है। सवारियां कम होने से मुनाफा नहीं हो रहा है। निगम को मजबूरी में बसों को चलाना पड़ रहा है। रविवार को तो 50 प्रतिशत रूटों पर बसों को खड़ा किया जा रहा है। यही कारण है कि सवारियों की कमी को देखते हुए निगम ने अन्य रूटों पर बस सेवा को बहाल नहीं किया है। उधर, आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि महीने के आखिर तक परिवहन निगम का घाटा बढ़कर 30 लाख तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आधी ऑक्यूपेंसी के बाद 15 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed