{"_id":"5f54e0298ebc3e54dd17d7bf","slug":"hrtc-stops-plying-buses-on-35-routes-in-solan-solan-news-sml3441794174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में परिवहन निगम की 35 रूटों पर बस सेवा रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में परिवहन निगम की 35 रूटों पर बस सेवा रही ठप
विज्ञापन
सोलन। पथ परिवहन निगम की बसों से सवारियां बढ़ने के बाद भी बसों की संख्या को नहीं बढ़ाया जा रहा है। इससे सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी सवारियों को अन्य दिनों समेत अवकाश वाले दिन झेलनी पड़ रही है। रविवार को निगम के 35 रूटों पर बस सेवा ठप रही। इससे लोगों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। 40 रूटों पर ही बसें सवारियों के लिए चलाई गई। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सवारियों को झेलनी पड़ी। बस नहीं मिलने की सूरत में निजी वाहनों को किराए पर करना पड़ रहा है। अभी 75 रूटों पर बसों को चलाया गया है।
निगम के अनुसार बसों में सवारियों की संख्या पहले घटकर 15 प्रतिशत ही रह चुकी थी। यह अब बढ़कर 30 प्रतिशत हो चुकी है लेकिन अन्य रूटों पर बसों को नहीं चलाया जा रहा है। इसका खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ रहा है।
उधर, आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि मांग के हिसाब से ही बस रूट को बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाता है। धीरे-धीरे बसों में सवारियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को अवकाश से अधिकतर रूट बंद रखे जा रहे हैं।