फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC should be released soon Pending arrears of pensioners

Solan News: जल्द जारी हो एचआरटीसी पेंशनरों का लंबित एरियर

Sat, 13 Apr 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 13 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
HRTC should be released soon

Pending arrears of pensioners
नालागढ़ में एचआरटीसी पेंशनर बातचीत करते हुए। संवाद
एचआरटीसी पेंशनरों ने नालागढ़ में की बैठक
विज्ञापन

12 फीसदी लंबित डीए का सरकार से भुगतान की मांग
मांगें पूरी ने होने पर पेंशनर खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की बैठकहुई, जिसमें इकाई के प्रधान भीम सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में लंबित एरियर जारी करने की मांग की। इकाई प्रधान ने कहा कि एक जनवरी 2016 से जारी नए वेतनमान के अनुसार परिवहन विभाग के पेंशनरों का लंबित एरियर, डीसीआरजी व लीव इन कैशमेंट का भुगतान शीघ्र जारी किया जाए।
बैठक में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार पेंशनरों को 65, 70 व 75 वर्ष पूर्ण करने पर मूल वेतन पर पांच, दस व पंद्रह फीसदी वेतन वृद्धि करने की मांग की है। अन्यथा पेंशनरों को इसके लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है। पिछले करीब दो सालों से पेंशनरों व कर्मचारियों को चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबित चल रहा है। जिसके चलते पेंशनर अपना उपचार कराने में असमर्थ है। मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। सरकार की ओर से जारी चार फीसदी डीए की अदायगी एरियर समेत जल्द ही पेंशनरों की देने की मांग रखी। 12 फीसदी लंबित डीए का भी जल्द भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में भीम सिंह, बाबू राम, रामस्वरूप, रघुबीर सिंह, ओंकार सिंह, जयपाल, कर्मचंद, हरपाल सिंह, व्यास देव, प्रीतम चंद, सुच्चा राम, राम सिंह, देवीराम, भागा राम, निर्मल सिंह, दाता राम, कमलजीत सिंह, चरण सिंह, जगदीश सिंह, केवल कृष्ण ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed