{"_id":"62a76e84ae451b2f8206bb4a","slug":"hrtc-pensioners-asks-to-release-pension-by-the-first-week-of-every-month-in-nalagarh-solan-news-sml4119487182","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह के पहले सप्ताह में मिले पेशनरों को पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह के पहले सप्ताह में मिले पेशनरों को पेंशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने जुलाई 2015 से लंबित डीए का एरियर शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। एचआरटीसी के कर्मचारियों के लिए अभी तक नया वेतनमान जारी नहीं हुआ है।
पेंशनरों को एरियर का भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई। नालागढ़ कल्याण मंच की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नए वेतनमान का एरियर भी एकमुश्त जारी किया जाए।
मंच ने पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ तीन माह के भीतर जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिलती है। कभी माह की 15 तारीख तो कभी 20 को पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
इस महीने पहली बार सात तारीख को पेेंशन मिली है। उन्होंने पेंशन निर्धारित समय पर देने की मांग की है। इस बैठक में राम स्वरूप, रघुबीर सिंह, ब्यास देव, बाबू राम, जयकिशन राणा आदि ने भाग लिया।