{"_id":"69af1dc1e4c3a2ed3d0ce3f8","slug":"hrtc-bus-breaks-down-near-shamlech-tunnel-solan-news-c-176-1-ssml1044-164762-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शमलेच टनल के पास एचआरटीसी की बस खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शमलेच टनल के पास एचआरटीसी की बस खराब
विज्ञापन
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम पठानकोट डिपो की बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। प्रेशर पाइप फटने के बाद ब्रेक लगाने में दिक्कत आ गई।
ड्राइवर ने जैसे-कैसे कर खराब बस को शमलेच टनल के कुमारहट्टी वाली साइड सड़क किनारे खड़ा किया। बस में 30 सवारियां थी, जो चंडीगढ़, जसूर, पठानकोट जाने वाली थी। इन सभी सवारियों को परेशान होना पड़ा। प्रेशर पाइप फट जाने के बाद बस से धुआं भी उठने लगा। इस कारण सवारियां सहम गई। बस के खराब होने के बाद सवारियों को तीन अलग-अलग बसों में गंतव्य की ओर भेजा गया। बस शिमला से पठानकोट जा रही थी। सोलन बाईपास से बस 7:33 बजे पठानकोट की ओर निकलिथि की 7:45 पर शमलेच टनल में जाते ही प्रेशर पाइप में दिक्कत आ गई। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बस के खराब होने की सूचना के बाद चंडीगढ़ को जाने वाली सभी बसों में चालक व परिचालक को सवारियां ले जाने के निर्देश दिए। संवाद