फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   holi celevrated in solan

गुलाल के रंग में रंगे नौनिहाल

Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

जिला सोलन के स्कूलों में होली के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए। स्टाफ  और अभिभावकों के संग बच्चों ने मस्ती की। इस दौरान हर्बल रंगों के प्रयोग पर जोर दिया गया। सोलन के जीनियस ग्लोबल स्कूल में रंगों और ढोल के साथ होली का पर्व मनाया गया। स्कूल हेड नीति शर्मा ने बताया कि इस दौरान बच्चों को रंगों के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के आदविक, अमारय, अक्षत, जय, अंगदवीर, नलीन, गिरिक, चंद्रप्रभा, प्रथम, रिद्म, रिहाना, रौनव, ज्ञनान, अवि, सचिव, तलीन, चिन्मय, आव्या, हिमानी, आरव, शौर्या, वान्या, युवराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


यूरो किडस प्ले स्कूल कोटलानाला में होली उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने एक दूसरे को  रंग लगाया। इस दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर्बल रंगो का प्रयोग किया। इस मौके पर प्रियल, स्वास्तिक, प्रियंाशी, मोहक, भव्या, भाविक, दीपांश, नव्या, दिव्यांश, मिशिका, कुशा, आरव, काविन, दिव्यांशी, कनक, कार्तिक, सानवी, सोनाक्षी, सुर्यश, आरनव और लावन्या आदि बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन


टेगोर स्कूल के बच्चों ने भी की मस्ती
शामती (सोलन)। स्थित टेगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में होली का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टेगोर इंटरनेशनल की प्रधानाचार्य ललिता पंवार ने बच्चों को होली का महत्व बताया। इस दौरान मेहुल, तान्या, वैभव, चिन्मय, नेहा, रोहित, अभिषेक, अक्षि, तक्षु, रीतिशा, रीतिका, अंशुल, अभिनव, रोबिन, पीयूष, संवर, समर , वंशिका, वसुधा, ऋतिक, आयूष सहित शिक्षक कमलेश ठाकुर, रुचिका, रंजना, मधु और सुनीता ने भी होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहूघाट में भी होली की धूम
सोलन। देहूघाट स्थित किडज लैंडिंग स्कूल में बच्चों ने धूम-धाम से होली मनाई। स्कूल के चेयरमैन नंदलाल वर्मा ने बच्चों को होली से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान सभी अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी को मिठाई भी बांटी गई।

विश्वास स्कूल में बनाई रंगोली
सोलन। विश्वास पब्लिक स्कूल में भी होली त्योहार मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में रंगोली बनाई गई। साथ ही बच्चों को रंगो का महत्व भी बताया गया। कार्यक्रम में बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों ने तरह-तरह के होली कार्ड बनाए। इस मौके पर कार्तिक, अदिति, हरजीत, रंजना, ऋतुंज्य, अक्षदा, एंजल और आशी आदि बच्चों ने होली से संबंधित कविताएं प्रस्तुत की।


गुरुकुल में बच्चों ने पढ़ी कविताएं
सोलन। गुरुकुल इंटरनेश्नल स्कूल में भी होली का त्योहार मनाया गया। इसमें विद्यालय की सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने होली की महत्ता बताते हुए नृत्य, गाने तथा कविताओं से समा बांधा। इसके साथ ही स्कूल द्वारा विश्व जल दिवस, कविता दिवस और वन दिवस पर भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या गुरप्रीत माथुर ने बताया कि स्कूल द्वारा ऐसे आयोजनों को समय-समय पर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed