{"_id":"6a016ef94a29c6980a0db791","slug":"himachal-samples-of-two-vaccines-protecting-children-against-multiple-diseases-fail-at-cdl-kasauli-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीडीएल कसौली में बच्चों को कई बीमारियों से बचाने वाली दो वैक्सीन के सैंपल फेल, मानकों पर सही नहीं पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीडीएल कसौली में बच्चों को कई बीमारियों से बचाने वाली दो वैक्सीन के सैंपल फेल, मानकों पर सही नहीं पाई
Mon, 11 May 2026 11:24 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 11:24 AM IST
सार
सीडीएल कसौली में दो वैक्सीन के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। सैंपल फेल होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है। वहीं से कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीडीएल कसौली।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) कसौली में जांच के लिए भेजे गए बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने वाली दो वैक्सीन के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। ये वैक्सीन निमोनिया, डिप्थेरिया (गलघोंटू), टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी जैसी गंभीर बीमारियों के बचाव के लिए लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही सीडीएल कसौली में सैंपल जांच के लिए आए थे। सैंपल फेल होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है। वहीं से कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि ये वैक्सीन किस राज्यों की कंपनियों की हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के टीकाकरण में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन की गुणवत्ता में कमी होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
हाल ही में 141 दवाओं के सैंपल हुए थे फेल
अप्रैल में सीडीएल कसौली में जांच के लिए भेजे गए 141 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए थे। इनमें 46 दवाएं हिमाचल प्रदेश में बनी थीं।