हिमाचल प्रदेश: टिटनेस व डिप्थीरिया का अब एक ही टीका, टीडी वैक्सीन लॉन्च
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कसौली के सीआरआई में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की। अब देश में टिटनेस और डिप्थीरिया के लिए एक ही टीका होगा। जानें विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फार्मेसी में भारत लीडर ऑफ द वर्ल्ड के नाम से जाना जाने लगा है। वैक्सीन मैत्री में 100 से अधिक देशों में वैक्सीन पहुंचाई है। नड्डा ने कहा कि भारत तेजी से जीवन रक्षक दवाएं और वैक्सीन तैयार कर रहा है। टीडी वैक्सीन स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की दिशा में ठोस कदम है। नड्डा ने कहा कि वैक्सीन के क्षेत्र में भारत लीडिंग मैन्युफेक्चरिंग और ग्लोबल बेंच मार्किंग में तीसरे स्तर पर है। देश में टिटनेस वैक्सीन आने में 25 से 28 साल लग गए। डिप्थीरिया वैक्सीन में कई वर्ष लगे हैं।
देश में पहला कोरोना का मामला जनवरी 2020 में आया और अप्रैल में ही पीएम मोदी ने टास्क फोर्स की बैठक बुलाकर नौ माह के भीतर दो वैक्सीन भारत को दी। अमेरिका जैसा समृद्ध देश कोरोना वैक्सीन में 50 व 60% पर रुक गया और भारत ने 100% वैक्सीन का लक्ष्य प्राप्त किया।
सोलन। देश में बच्चों का टीकाकरण कवरेज 99 फीसदी तक पहुंच चुका है। अब मां के गर्भधारण से बच्चे के जन्म और 16 वर्ष की आयु तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर निगरानी की जा रही है। इस पूरी अवधि में 27 टीके लगाए जाते हैं।