{"_id":"6a040af9a0cfa990c2044bc0","slug":"himachal-mother-dropping-children-off-at-school-attacked-by-hornets-along-with-her-two-kids-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंची मां और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंची मां और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती
Wed, 13 May 2026 10:55 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 10:55 AM IST
सार
जिला मंडी में बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंची एक महिला और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रंगड़।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उपमंडल जोगिंद्रनगर के द्राहल क्षेत्र में स्कूल बच्चों को छोड़ने पहुंची एक महिला और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। हमले में मां समेत दोनों बच्चे घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मतकेहड़ निवासी संगीता (28) अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने द्राहल स्कूल पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रंगड़ों ने महिला के शरीर के कई हिस्सों पर डंक मार दिए। बचाव के दौरान उनके आठ वर्षीय बेटे साहिल और 13 वर्षीय बेटी मुस्कान भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हमले में संगीता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दोनों बच्चों को भी गहरे घाव आए हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को तुरंत नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि रंगड़ों के हमले में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन