{"_id":"680a4a1e2bb2f2358d0627d0","slug":"health-news-sirmour-solan-news-c-177-1-nhn1002-148810-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डायरिया, हेपेटाइटिस, डेंगू और आग की घटनाओं से निपटने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डायरिया, हेपेटाइटिस, डेंगू और आग की घटनाओं से निपटने पर मंथन
विज्ञापन
सीएमओ ने बीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों के साथ की बैठक
गर्मियों में होने वाली बीमारियों से निपटने की तैयारियों की ली फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक वीरवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ ने की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सिरमौर जिला में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट का जायजा लिया। साथ ही आगामी वित्त वर्ष के कार्यक्रमों व योजनाओं पर मंथन किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गर्मियों के मौसम में होने वाली बीमारियों डायरिया, डेंगू, हेपेटाइटिस और जलजनित रोगों की तैयारियों को लेकर फीडबैक ली। साथ ही अस्पतालों में दवाइयों के उचित प्रबंधन व रोगियों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 से 25 अप्रैल तक फायर सेफ्टी सप्ताह चल रहा है। इसके तहत अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ को आग की घटनाओं के दौरान बचाव व अन्य जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी बीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस बारे में अपने-अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में आग से बचाव को लेकर व्यवस्थाएं बनाएं। साथ ही स्टाफ और लोगों को जागरूक भी करें।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी वित्त वर्ष के दौरान विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को किस तरह संचालित करना है, खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में होने वाले रोगों लोगों के बचाव को लेकर किए जा रहे प्रबंधों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल, डॉ. केएल भगत, डॉ. उपासना शर्मा समेत अन्य बीएमओ और चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।