फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health Department on alert regarding diarrhea; special team formed.

Solan News: डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट गठित की विशेष टीम

Fri, 10 Jul 2026 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 10 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश
विज्ञापन


आशा वर्करों के सहयोग से भी लोगों को किया जा रहा है जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बारिश का मौसम शुरू होते ही जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन डायरिया और टाइफाइड जैसी जल-जनित बीमारियों को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। गंदे पानी के कारण फैलने वाले इन रोगों से आम जनता को बचाने के लिए विभाग ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों को दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने और अन्य जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। डायरिया के प्रकोप को रोकने और इसके फैलने की संभावना को कम करने के लिए जिले में स्टॉप डायरिया कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निगरानी टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जागरूकता शिविरों का आयोजन करेंगी। यदि किसी भी क्षेत्र में डायरिया का मामला सामने आता है, तो विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंचकर पानी की गुणवत्ता (वाटर क्वालिटी) की जांच करेगी। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अस्पतालों की तैयारियों पर पैनी नजर रखें। इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिले की आशा वर्करों का सहयोग लिया जा रहा है। आशा वर्कर अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई और शुद्ध पानी के महत्व के प्रति जागरूक करेंगी। इसके अलावा, मरीजों को समय पर इलाज और ओआरएस मिल सके, इसके लिए जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों में विशेष ओआरएस कॉर्नर स्थापित कर दिए गए हैं।

इनसेट
बीमारी के फैलने से पहले ही सुरक्षा की तैयारी करना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा स्टॉप डायरिया कैंपेन चलाया जा रहा है और अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। हमारी टीमें लगातार फील्ड में एक्टिव हैं और लक्षणों के आधार पर पानी की जांच की जा रही है। आम जनता से भी अपील है कि इस मौसम में पानी को हमेशा फिल्टर करके या अच्छी तरह उबालकर ही पिएं, ताकि बीमारी के खतरे से बचा जा सके। डॉ. अजय पाठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन


बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed