{"_id":"68cfe906998e3bcbfb0ae1ca","slug":"health-check-up-of-70-women-workers-solan-news-c-176-1-ssml1044-153260-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 70 महिला कामगारो का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 70 महिला कामगारो का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने लगाया शिविर
बद्दी (सोलन)। लोदी माजरा के नंदपुर में ‘स्वस्थ नारी - सशक्त नारी’ अभियान के तहत नारी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 70 महिला कामगारों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह अभियान पूरे देश में 2 अक्तूबर तक चलेगा।
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, शाखा प्रबंधक अभिनव गुप्ता, देवव्रत यादव, डॉ. ज्योति ठाकुर (आईएमओ), नर्सिंग ऑफिसर सुमन बाला, ईसीजी तकनीशियन विजय कुमार, नर्सिंग अर्दली सिमरन और कंपनी के प्लांट हेड राधा गोबिंद मंत्री ने इस शिविर की शुरुआत की।
प्लांट हेड राधा गोबिंद मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान लगभग सभी महिला कामगार स्वस्थ पाई गईं। इस अवसर पर डॉ. ज्योति ठाकुर ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया। ईएसआई क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच ने बताया कि आज से लेकर 2 अक्तूबर तक विभिन्न उद्योगों, कंपनियों और महिला केंद्रीकृत स्थलों पर लगातार ऐसे शिविर लगाए जाते रहेंगे। संवाद