फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health awareness camp

Solan News: आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को किया जागरूक

Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में नौंवा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी जा रही है। सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को पात्रता, योजना के लाभ और आवेदन से संबंधित प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि यह केंद्र सरकार की मातृत्व लाभ योजना है। इसे गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत मां और बच्चे के स्वास्थ्य जांच में सुधार के लिए कुछ सहायता राशि जारी की जाती है। इसमें पहले बच्चे के जन्म के लिए 5000 रुपये की राशि जारी की जाती है। यह राशि दो किश्तों में महिलाओं को दी जाती है। पहली किश्त 3000 रुपये की गर्भावस्था के पंजीकरण और 2000 रुपये बच्चे के जन्म के बाद 14 हफ्तों तक के टीकाकरण पूरा होने के बाद दिए जाते हैं। वहीं दूसरा बच्चा लड़की होने पर 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए दी जाती है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पदम देव शर्मा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed