{"_id":"66829db2dae77b1cf00f2990","slug":"go-back-slogans-raised-against-assistant-registrar-officer-solan-news-c-176-1-ssml1040-124333-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सहायक पंजीयक अधिकारी के खिलाफ लगे गो बैक के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सहायक पंजीयक अधिकारी के खिलाफ लगे गो बैक के नारे
Mon, 01 Jul 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
अर्बन सहकारी सभा के निवेशक सुबाथू में प्रदर्शन करते हुए। संवाद
निवेशकों ने अधिकारी पर जड़े कार्रवाई न करने के आरोप
सहायक पंजीयक बोले मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन
डिफाल्टरों की प्रॉपर्टी बेचकर होगी रकम की वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। अर्बन सहकारी सभा सुबाथू में उपाध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर सहित अन्य निवेशक छठे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान सोमवार को उनसे बातचीत करने पहुंचे सोसायटी के सहायक पंजीयक अधिकारी गिरीश नड्डा भी पहुंचे। मगर निवेशकों ने उनके खिलाफ गो बैक के नारे लगा दिए। जिससे वह वहां से वापस चले गए। इस दौरान सभा के उपाध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि सोसायटी के अधिकारी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे में गुस्साए निवेशकों सहित जोगिंद्र ठाकुर ने डिफाल्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उठाते हुए अधिकारी को गो बैक के नारे लगाए।
उधर, सहायक पंजीयक गिरीश नड्डा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हाई कोर्ट ने दिसंबर तक दोषियों के खिलाफ जवाब तैयार करने का समय दिया। इसके बाद डिफॉल्टरों की संपत्ति को बेचकर रिकवरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी सोलन कार्यालय में गैर कानूनी तरीके से लोन देने बारे सभा के सभी सदस्यों के खिलाफ जांच चल रही है। 10 जुलाई तक इसपर भी आगामी कार्रवाई होगी। सभी डिफाल्टरों की संपत्ति पर रेड एंट्री करवाई गई है। इसकी नीलामी से निवेशकों की जमा धनराशि की भरपाई होगी। उन्होंने सभी निवेशकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इनसेट
रविवार को भी हुई थी तनातनी
इससे पहले रविवार शाम को भी मामले में विवाद बढ़ गया था। इसमें काफी देर तक पूर्व अध्यक्ष की दुकान के बाहर गहमागहमी हुई थी। इसमें पूर्व अध्यक्ष ने मौजूदा उपाध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी, जबकि उपाध्यक्ष ने भी पूर्व अध्यक्ष पर तेज हथियार से डराने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है।