{"_id":"58f4b8244f1c1b3f3b471660","slug":"give-a-permotion-to-primery-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षकों को शीघ्र दिलाएं प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षकों को शीघ्र दिलाएं प्रमोशन
सोलन, अर्की, ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अर्की खंड की बैठक में पदोन्नति और रिक्त पदों को भरने समेत वेतन विसंगति के मुद्दे गूंजे रहे। कार्य परिषद की बैठक खंड प्रधान अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक स्कूल अर्की में हुई। इसमें सरकार से केंद्र अध्यक्षों और मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र करने की मांग की। तर्क दिया कि अर्की खंड में ही केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के तीन पद और मुख्य शिक्षकों के 6 पद कई सालों से रिक्त पड़े हैं। इन पदों को भी शीघ्र भरने की मांग की गई।
विज्ञापन
पाठशालाओं में जलवाहकों के पद शीघ्र भरने का आग्रह भी सरकार से किया गया। कार्यक्रम में पीएटी शिक्षकों को पुराना पे स्केल देने पर विरोध किया गया। कहा कि पीटीए शिक्षकों को शीघ्र नियमित किया जाए। बैठक में विद्या उपासकों को सभी वित्तीय लाभ देने और पेंशन बहाल करने की मांग की गई। वर्ष 2003 से पहले लगे ग्रामीण विद्याउपासकों और अनुबंध जेबीटी अध्यापकों को पुरानी पेंशन बहाल करने का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। इस दौरान 4-9-14 के वित्तीय लाभ पात्र कर्मचारियों को प्रदान करने की मांग की गई। इस अवसर पर रमेश चंद, तारा गुप्ता, भगवान सिंह, बलबीर सिंह, दिनेश गर्ग, महेश कुमार, संजन कुमार, राम प्रताप शर्मा, पवन कुमार, निवास शर्मा, सतीश कुमार, योगेश वर्मा, गगन कुमार, रमन कुमार, सतपाल और राजेश इकबाल भाटिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरा साल हो स्कूलों में दाखिला
पाठशालाओं में छात्र प्रवेश प्रक्रिया पूरा वर्ष जारी रखने की मांग की गई ताकि पाठशालाओं में घट रही बच्चों की संख्या पर अंकुश लग सके। इस प्रक्रिया को पूर्व की भांति रखने की मांग भी उठाई। अर्की खंड में जेबीटी का पद सृजित करने की मांग की गई। कहा कि इस विद्यालय में बच्चों की संख्या 62 है लेकिन स्कूल में दो ही अध्यापक कार्यरत हैं। इसके अलावा बैठक में काफी लंबे समय से रिक्त पड़े सीएचटी के पद को भरने का आग्रह भी किया गया।
विज्ञापन