Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Giri water scheme will be supplied in Dharampur region three days a week

धर्मपुर क्षेत्र में सप्ताह में तीन दिन गिरि पेयजल योजना से मिलेगी सप्लाई

Tue, 02 Mar 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर क्षेत्र की प्यास बुझाने वाली डगरोह पेयजल योजना में पानी का स्तर कम हो रहा है। जिस कारण धर्मपुर क्षेत्र में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके तहत मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र की पेयजल किल्लत को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया कि धर्मपुर क्षेत्र को स्थानीय योजना सहित गिरि योजना से भी सप्ताह में तीन दिन पेयजल सप्लाई दी जाएगी। वर्तमान में गिरि योजना से दो दिन क्षेत्र के लिए पानी दिया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि लोगों के घरों की टंकी ओवरफ्लो हुई तो संबंधित परिवार के मुखिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जिसका संतोषजनक जवाब न देने पर पेयजल कनेक्शन भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले करीब दो वर्षों से फोरलेन कटिंग के कारण धर्मपुर क्षेत्र की मुख्य पेयजल लाइन प्रभावित हुई है। जिस कारण यहां पर पानी की अधिक समस्या रहती है। वहीं अब स्थानीय पेयजल योजना में पानी सूखने लग गया है। जिसके बाद यहां गिरि योजना से भी पानी छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर आईपीएच धर्मपुर के सहायक अभियंता नरेश कुमार, धर्मपुर पंचायत के उपप्रधान अजय गर्चा, कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार, गुरवचन सिंह सेठी, गोपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

गिरि योजना से मिलेगी सप्लाई
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता नरेश कुमार और पंचायत उपप्रधान अजय गर्चा ने बताया कि गिरि पेयजल योजना से सप्ताह में तीन दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी। जिससे क्षेत्र लोगों को पेयजल किल्लत से परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि पानी की टंकी ओवरफ्लो होने की शिकायत विभाग को मिली तो संबंधित परिवार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद उसका कनेक्शन भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed